बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सातलेरा गांव में शुक्रवार शाम एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया ओर परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखी नगदी, राशन सामग्री, कपड़े तथा आवश्यक जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सातलेरा निवासी मुनीराम सांसी के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय मुनीराम और उनकी पत्नी किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे, जबकि बच्चे घर पर मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों की तत्परता से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही काबू कर लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित मुनीराम सांसी ने बताया कि आग में मजदूरी से जुटाई गई नगदी, राशन और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने बताया कि आगजनी की घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी प्रशासन को दी जाएगी और आवश्यक मुआवजा के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें