हुक्का-बार पर छापेमारी, 25 लोग पकड़े, कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे

जयपुर। जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात हुक्का-बार पर छोपमारी की। एक कैफे में चल रहे हुक्का-बार में कार्रवाई कर नशा करते मिले मैनेजर सहित 25 लोगों को पकड़ा। कैफे में नशा करने के लिए 600 रुपए लिए जा रहे थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का-बार का सामान जब्त किया है। SHO (श्याम नगर) दलवीर सिंह फौजदार ने बताया- अजमेर रोड पर स्थित वेलेंसिटया कैफे में चल रहे हुक्का-बार पर छापेमारी की गई। मुखबिर की सूचना पर रात करीब 11 बजे कैफे में पुलिस ने दबिश दी। कैफे में हुक्का-बार का संचालन करने के साथ कुछ लोग हुक्का पीकर नशा करते मिले। पुलिस ने मैनेजर तरुण शर्मा सहित 25 लोगों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया है कि नशा करने के लिए कैफे में 600 रुपए में फीस ली जा रही थी। पुलिस ने नशा करते मिले 24 जनों को कोटपा एक्ट के तहत चालान किया। पुलिस ने कैफे मैनेजर तरुण शर्मा को अरेस्ट किया। हुक्का-बार से मिले 21 हुक्के, 50 पाइप व कई फ्लेवर के बॉक्स जब्त किए गए है। रात करीब 11 बजे स्टार्ट हुई कार्रवाई देर रात 1:30 बजे तक चली।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी