12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा
चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर बने एक कुंड में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को कुंड से बाहर निकाला और डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

उस्मानाबाद कॉलोनी निवासी मोहसिन ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिद बुधवार शाम करीब चार बजे उस्मानाबाद के पास बीहड़ में गया था। वह वहां बने कुंड के पास खेल रहा था। कुंड पर न तो कोई ढक्कन लगा था और न ही उसके चारों ओर कोई जाल था। खेलते समय शाहिद उसमें गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें