13 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाकर किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

13 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाकर किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर| बसंती चौक के समीप एक कॉलोनी की निवासी 13 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुनील ने बालिका को लगभग 6 महीने तक बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर सराय निवासी सुनील को बड़ी मुश्किल से काबू किया गया है।

बालिका की दादी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कोतवाली में सुनील के खिलाफ 12 जुलाई 2024 को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया था कि दोनों के मोबाइल फोन श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर बंद हो गए थे। इसके बाद इनका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने गूगल मैप के जरिए सुनील के गांव का पता लगाया। वहां के सरपंच से संपर्क किया तो पता चला कि सुनील जून में अपने साथ एक लड़की को लेकर गांव आया था। इस पर पुलिस उसके गांव पहुंची तो वहां दोनों ही नहीं मिले। फिर पता चला कि सुनील लड़की को कानपुर में कहीं अपने साथ रखे हुए है।

काफी प्रयासों के बाद 27 दिसंबर 2024 को पुलिस कानपुर से लड़की को बरामद कर लिया। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश करने पर उसे मां-बाप के पास भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अपहरण के मुकदमे में सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गईं। मामले की जांच एएसपी (शहर) बी आदित्य कर रहे हैं। तीन दिन पहले पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि सुनील कानपुर में छिपा हुआ है। यहां से भेजी गई एक टीम ने उसे काबू कर लिया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी