शहर के इस हेरिटेज होटल में दूल्हा-दुल्हन समेत 200 बाराती हाउस अरेस्ट, मेहमान 6 घंटे सड़क पर बैठे रहे

शहर के इस हेरिटेज होटल में दूल्हा-दुल्हन समेत 200 बाराती हाउस अरेस्ट, मेहमान 6 घंटे सड़क पर बैठे रहे

जोधपुर। हेरिटेज होटल पर बकाया 5 करोड़ का किराया न भरने का खामियाजा दूल्हा-दुल्हन और उनकी फैमिली को भुगतान पड़ा। आरोप है कि प्रॉपर्टी ओनर से बुधवार सुबह होटल का लाइट-पानी बंद कर दिया। इसके बाद होटल के मेन गेट को बंद कर दिया। इससे शादी में शामिल होने आए लोग 6 घंटे तक बाहर सड़क पर बैठे रहे। डेस्टिनेशन वेडिंग का वेन्यू बुक कराने वाले दूल्हा-दुल्हन के शादी के फंक्शन भी लेट हो गए। दूल्हे के पिता का आरोप है कि लीज पर लेने वाली कंपनी और प्रॉपर्टी ओनर के विवाद ने बेटे की शादी को खराब कर दिया मामला जोधपुर के राजीव गांधी नगर के बिजोलाई पैलेस का है।

दूल्हे के पिता डाॅ. राज सिंह ने बताया कि उनके बेटे अमित कुमार की शादी अर्चिता से 11 दिसंबर को होनी थी। अर्चिता का परिवार हरिद्वार से यहां आया है। इसके लिए उन्होंने 3 जून 2024 को 9, 10, 11 और 12 दिसंबर की दोपहर तक के लिए गोलासनी के पास स्थित बिजोलाई पैलेस बुक करवाया था। दोनों परिवार डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत इस होटल में 9 दिसंबर को आ गए थे। हमें करीब 200 लोगों के लिए 5 लाख रुपए में इसे बुक किया था। यहां आज 11 दिसंबर को शादी का मुख्य फंक्शन होना था जिसमें बारात, हवन, फेरे होने थे।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा