प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

जयपुर। जयपुर जिले के माधोराजपुरा निकटवर्ती दोसरा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के पति और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते रची गई साजिश के तहत महिला की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया गया था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी अनिल कुमार डोरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर मृतका के पति शंकरलाल और उसकी परिचित भावना से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हो गया।

चाय के बहाने बुलाया, फिर रची मौत की साजिश
पुलिस के अनुसार आरोपी भावना ने पूछताछ में बताया कि उसका शंकरलाल के साथ प्रेम संबंध था। इसी कारण उसने शंकरलाल की पत्नी सम्पत देवी को अपने घर चाय पीने के बहाने बुलाया। वहां उसे पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी गई। महिला के अचेत होने पर उसके सिर पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भावना ने शंकरलाल को बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के तिरपाल में लपेटकर कट्टों से ढक दिया तथा घर में ही छिपा दिया।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत