‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अनिल जैन को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उनके मोबाइल नम्बर पर रात्रि 12 बजे अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें एक युवक ने जैन को जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा नेता जैन ने तालेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को परिवाद दिया है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

परिवाद में भाजपा नेता अनिल जैन ने बताया कि कुछ लोग घात लगाकर मेरी हत्या करने की प्लानिंग कर रहे है, जिससे उन्हें लगातार जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके और उनकें परिवार को लगातार जान माल का खतरा बना हुआ है। अनिल जैन ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने का परिवाद देने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे पुलिस की भूमिका पर संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस अधीक्षक को भी अवगत करवाया है। भाजपा नेता अनिल जैन ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर गृह मंत्री और डीजीपी को अवगत कराया जाएगा जैन ने खुद की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें