सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत, स्विमिंग पूल में नहाकर लौटते समय हादसा

सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत, स्विमिंग पूल में नहाकर लौटते समय हादसा

करौली में बुधवार शाम को एनएच-23 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक बाइक ट्रक को ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने भीमनगर निवासी आशीष (16) पुत्र विष्णु गुलाब बाग करौली और धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित डंगरिया मोहल्ला निवासी पवन (21) पुत्र चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं भीमनगर, पांडे का कुआं निवासी हर्ष (16) पुत्र राजू निवासी गुलाब बाग करौली को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। करौली एएसपी महेश मीणा ने बताया कि बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी सड़क पर अचानक आई एक गोवंश से बचने के दौरान बाइक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। ट्रक का पिछला पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया, जिससे 2 की तो मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर