बीकानेर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

बीकानेर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

बीकानेर। नोखा के एक युवक ने बारां की युवती से लड़की की आईडी बनाकर दोस्ती की और उसे जाल में फांस लिया। युवती को नोखा बुलाया और एक होटल में 5-6 दिन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। नोखा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बारां निवासी युवती की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि नोखा निवासी ने 2-3 माह पूर्व लड़की की आईडी बनाकर उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बाद में लगातार बातचीत करने लगा। इंस्टाग्राम से उसके फोटा चुराकर अश्लील फोटो बना दिए और धमकाकर नोखा बुलाया। कोटा से नोखा की टिकट बनाकर भेजी। युवती 15 मई को नोखा पहुंची तो उसे दाना-पानी होटल में 5-6 दिन रखा और जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।

अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसका मोबाइल छीन लिया। मौका मिलने पर वह होटल से निकली और बस में बैठकर 22 मई को कोटा पहुंची जहां से बारां गई। उसके बाद आरोपी ने फोन कर जान से मारने की धमकियां दी। अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। युवती बारां में एसपी के समक्ष पेश हुई और पूरा घटनाक्रम बताया। उसके बाद वहां कवाई पुलिस थाने में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर नोखा भेजी गई। नोखा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर