राजस्थान में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 3 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 3 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां तीन बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। तीन बच्चों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन बच्चों के शवों को बाहर नि​काला। बच्चों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर बसेड़ी विधायक संजय जाटव भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के मुताबिक सरमथुरा थाना इलाके में हाईवे के समीप पोखर में सुबह पांच बच्चे नहाने गए थे। जहां एक बच्चा गहराई में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके दो साथी भी डूब गए। हालांकि, बाकी दो बच्चे घबराकर पोखर से बाहर आ गए। उन्होंने इस बारे में आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास