बीकानेर : ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकद राशि, मोबाइल व एलईडी बरामद

बीकानेर : ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकद राशि, मोबाइल व एलईडी बरामद

बीकानेर। आईपीएल के सीजन में सट्टेबाजी पर नकेल कसने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार एक्शन में है। इसी क्रम में सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकद राशि, एक एलईडी टीवी और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में, एएसपी सौरभ तिवारी के सुपरविजन और सीओ आईपीएस विशाल जांगिड व सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं और पुलिस लगातार उन पर नजर रखे हुए है। बीकानेर पुलिस द्वारा यह आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे सट्टा नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार