घर में लगी आग,6 साल के पोते को नीचे फेंका, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

घर में लगी आग,6 साल के पोते को नीचे फेंका, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर आग लग गई। इस दौरान घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। घर में मौजूद महिला ने अपने 6 साल के पोते को बालकनी से नीचे फेंक दिया। जिसे लोगों ने सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वह खुद भी नीचे कूद गई। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना क्षेत्र की है। फायरमैन बाबूलाल यादव ने बताया-रविवार शाम 5 बजे सूचना मिली कि भीमसेन चौक स्थित चौधरी भूरामल प्रभुदयाल जैन की दुकान के ऊपर स्थित मकान में आग लग गई है। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मकान में रहने वाले अभिनंदन जैन ने बताया-रविवार को मेरी पत्नी इंदु जैन शीतलाष्टमी को लेकर पकवान बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे पास में रखा फ्रीज भी चपेट में आ गया।शोर मचाने पर मकान के बाहर लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद इंदु जैन ने बालकनी से अपने 6 साल के पोते को नीचे फेंक दिया, जिसे नीचे खड़े लोगों ने सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद इंदु जैन बालकनी से नीचे छलांग लगा दी, जिन्हे नीचे खड़े लोगों ने पकड़ लिया। घटना में इंदु जैन को हल्की चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई बेकाबू थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचल दिया। एक ने…

    मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी

    मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी जयपुर। पश्चिमी गर्म हवाओं के असर से मार्च के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री के पार…

    You Missed

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

    बीकानेर: थार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को कुचला, मौत, सामने से टक्कर मार घसीटते हुए ले गई

    मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी

    मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी

    बीकानेर में इस जगह गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली

    बीकानेर में इस जगह गोदाम में आग, 11.55 लाख किलो मूंगफली जली

    बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

    बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

    नदी में भाई-बहन समेत 3 डूबे, गड्ढे में गिरी बहन को बचाने कूदे थे