बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

बीकानेर में कैफे संचालक और पुलिसकर्मियों में विवाद, सैंडविच ऑर्डर से शुरू हुआ मामला

बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिसकर्मियों और एक कैफे संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कैफे संचालक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने पहले सैंडविच का ऑर्डर दिया और बाद में लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में नयाशहर थाने के बाहर पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले को लेकर इलाके में देर रात तक हलचल बनी रही। जानकारी के अनुसार यह घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र स्थित द वन कैफे की है। कैफे संचालक उमेश ओझा ने नयाशहर थानाधिकारी को दिए परिवाद में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ रात करीब 1 बजे कैफे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सैंडविच बनाने के लिए कहा। जब वह सैंडविच बनाने लगा, तभी एक अन्य पुलिसकर्मी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अब उन्हें सैंडविच नहीं चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल