70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

भीलवाड़ा। राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट वितरण को लेकर घमासान तेज हो गया है। भीलवाड़ा में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी बगावत के रूप में सामने आने लगी है। टिकट वितरण में कथित मनमानी और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी के विरोध में करीब 70 बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के लिए वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे दावेदारों को टिकट देने की तैयारी की जा रही है, जिनका संगठन और बूथ स्तर पर कोई खास योगदान नहीं रहा है। इसको लेकर पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

वार्ड 20 के शक्ति केंद्र अध्यक्ष एवं संयोजक धनपत सिंह चंडालिया ने टिकट वितरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके वार्ड में जिस व्यक्ति का नाम प्रत्याशी के तौर पर सामने आ रहा है, उसने कभी बूथ तक नहीं देखा। उनका कहना है कि पार्टी के लिए लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जगह यदि ऐसे लोगों को टिकट दिया जाता है तो जमीनी कार्यकर्ताओं में नाराजगी होना स्वाभाविक है। चंडालिया ने दावा किया कि संबंधित दावेदार ने उन्हें फोन कर बताया कि पार्टी कार्यालय से उसे टिकट के लिए बुलाया गया है। उनका आरोप है कि आधिकारिक सूची जारी होने से पहले ही कुछ नामों को लेकर निर्णय किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि प्रत्याशियों का चयन करने से पहले उनके संगठनात्मक योगदान और जमीनी पकड़ की पूरी जानकारी ली जाए।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा