बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए दी गई स्कीम 27 अक्टूबर की रात 12 बजे से लागू होगी, जो 28 अक्टूबर तक मान्य रहेगी। आमतौर पर यह छूट केवल रक्षाबंधन के दिन दी जाती थी, लेकिन इस बार यह सुविधा महिलाओं को दो दिन मिलेगी। राजस्थान सरकार की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा कुछ विशिष्ट श्रेणियों की बसों में ही लागू होगी। महिला यात्री केवल साधारण (ऑर्डिनरी) और एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में ही इस निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। वहीं वॉल्वो, एसी और अन्य लग्जरी श्रेणी की प्रीमियम बसों में सफर करने पर नियमानुसार पूरा किराया देना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि मुफ्त यात्रा की यह योजना केवल राजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर ही प्रभावी रहेगी। यदि कोई बस पड़ोसी राज्यों जैसे कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों की ओर जाती है, तो राज्य की सीमा पार करते ही आगे के सफर के लिए महिला यात्रियों को निर्धारित किराया चुकाना पड़ेगा।

चेकिंग के लिए यहां लगाई चेकपोस्ट रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर रायसर, बीकानेर-नोखा मार्ग पर पलाना प्याऊ, बीकानेर-छतरगढ़ -खाजूवाला मार्ग पर शोभासर सर्किल और बीकानेर नापासर मार्ग पर हल्दीराम प्याऊ के समीप चेकपोस्ट लगाई है। यहां पर स्टाफ की शिफ्ट वाइज ड्यूटी रहेगी। पहली शिफ्ट सुबह छह से अपरान्ह तीन बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 11 से रात आठ बजे और तीसरी शिफ्ट सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगी। इनमें एक से तीन कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। प्लाना प्याऊ में पहली शिफ्ट सुबह छह से दोपहर तीन बजे और दूसरी सुबह 11 से रात आठ बजे तक चलेगी। यहां दोनों समय दो-दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। शोभासर में दो, खारा में दो व हल्दीराम प्याऊ पर रोडवेज का एक कर्मचारी तैनात रहेगा। यह चैकपोस्ट 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की