राजस्थान के यहां हुआ भीषण हादसा, बस पलटने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 गंभीर घायल

राजस्थान के यहां हुआ भीषण हादसा, बस पलटने से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 गंभीर घायल
राजस्थानी चिराग।
राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को कोटा रेफर किया गया है। हादसा देहीखेड़ा थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर घाट का बराना के पास रात करीब 3 बजे हुआ। बता दें कि मेगा हाईवे पर बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढे हो गए है। जिसके कारण पहले भी कई हादसे हो चुके है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
थानाधिकारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया की रात को एक बस रावतभाटा से चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रही थी, जो घाट का बराना के समीप अनियंत्रित होकर पलटी मारी गई थी। मय जाब्ते के घटना स्थल पहुंचकर घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल करवाया। बस को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाकर खड़ा करवा दिया है। मामले पर आगे की कार्यवाही जारी है।

बस पलटते ही मच गई चीख पुकार
हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। जो सभी अलग-अलग परिवार के है। बस के पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग इस कदर फंस गए कि बस से बाहर भी नहीं निकल पाए। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सड़क हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

हादसे में 3 की मौत, ये हुए घायल
पुलिस के सड़क हादसे में अरविंद सिंह और अंतिम कुमार वैष्णव निवासी रावतभाटा की मौके पर ही मौत हो गई। कंडक्टर मांगीलाल ने उपचार के दौरान कोटा में दम तोड़ दिया। इसके अलावा गंभीर घायल रावत भाटा निवासी धापू बाई (60), दयाली बाई (50), नारायण सिंह (68), शकुंतला राजपूत (50), कांताबाई (60), मूल कंवर (50), पुष्प कंवर (50), लाड कंवर (55), तोलाराम कुमार, पोरानी बाई (40), मोनिका प्रजापत (33), कलावती देवी, चंद्रकांता तोलाराम (45) और पवन कुमार का कोटा के अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया