डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर टैंकर के परखच्चे उड़े, चालक की मौत

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर टैंकर के परखच्चे उड़े, चालक की मौत

जोधपुर। राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत जैसलमेर हाइवे पर 12 मील के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर की टक्कर से ट्रैक्टर टैंकर के चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटकर टैंकर चैसिस से अलग गया। चालक डम्पर को छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार चोखा में मगरों का बास में बरनों का बेरा निवासी मनोहरसिंह पानी का ट्रैक्टर टैंकर चलाता था। वह दोपहर में टैंकर से पानी की सप्लाई करने के बाद ट्रैक्टर टैंकर लेकर लौट रहा था। बारह मील के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर ने टैंकर को टक्कर मार दी। डम्पर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टैंकर अपने चैसिस से अलग हो गया। ट्रैक्टर को डम्पर काफी दूर तक घसीटते ले गया।

ट्रैक्टर पलट गया और उसके चारों टायर आसमान की तरफ हो गए। हादसे में मनोहरसिंह के गंभीर चोटें आईं और उनके खून निकलने लगा। वहां से निकल रहे लोगों ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल डूंगरसिंह मौके पर पहुंचे। तब डम्पर को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर टैंकर व चैसिसक्रेन की मदद से सड़क किनारे रखवाए गए हैं। डम्पर चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि डम्पर बजरी खनन में लिप्त हिस्ट्रीशीटर का है। चालक की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा