Live: बीकानेर से PM मोदी ने 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया

बीकानेर से PM मोदी ने 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर में हैं। मोदी ने पाकिस्तान की सीमा के नजदीक देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही 26 हजार करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी ने राम-राम कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा- 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रहे हैं। मालगाड़ियों के लिए अलग से विशेष ट्रैक बनाया जा रहा है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के पूरे एक महीने होने के बाद मोदी का पाकिस्तान सीमा से लगे बीकानेर जिले के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मोदी बीकानेर एयरबेस पर उतरकर सबसे पहले देशनोक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करणी माता मंदिर में दर्शन किए। यहां से देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे।

इसके बाद मोदी पलाना स्थित सभास्थल पहुंचे। यहां उनके स्वागत में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री को बैलगाड़ी का मॉडल भेंट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की। इतने में मोदी खुद झुक गए और उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद PM ने खुद महिला को प्रणाम किया। पीएम मोदी ने देशनोक में राजस्थान के शूरवीरों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की।

बीकानेर में मोदी बोले- देश का विकास देखकर दुनिया हैरान है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है।
उत्तर में चिनाब ब्रिज जैसे निर्माण से लोग हैरान हैं।
पूर्व में असम की बोगीबील ब्रिज, पश्चिम में मुंबई में समुंदर पर बना अटल सेतु नजर आएगा।
दक्षिण में पाम्बन ब्रिज अपनी तरह का पहला ब्रिज है।

भारत ट्रेनों को आधुनिक कर रहा है- मोदी

बीकानेर के पलाना में PM मोदी ने कहा- भारत ट्रेनों को भी आधुनिक कर रहा है।
वंदे भारत ट्रेन, नमो भारत ट्रेन देश की नई गति को दर्शाती है।
देश में करीब 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। बीते 11 साल में सैकड़ों रोड ओवरब्रिज और रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है।
34 हजार किमी से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं।

मोदी ने कहा- माल गाड़ियों के लिए अलग से ट्रैक

पीएम मोदी ने कहा- हम माल गाड़ियों के अलग से स्पेशल पटरियां बिछा रहे हैं।
देश में पहली बुलेट ट्रेन का काम चल रहा है।
इसके साथ ही 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रहे हैं।
इसे अमृत भारत स्टेशन का नाम दिया है।
सोशल मीडिया पर लोग देख रहे हैं कि इन रेलवे स्टेशनों का पहले क्या हाल था, अब इनकी तस्वीर बदल रही है।
विकास भी, विरासत भी मंत्र का इन स्टेशनों पर नजारा साफ दिखाई देता है।
यह स्थानीय कला व संस्कृति का भी प्रतीक है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल