शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

शनि-मंगल-बुध अस्त! इन 3 राशियों के लिए कठिन हो सकता है आने वाला समय

Shani Asta 2026: शनि देव 13 मार्च को मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो ग्रहों के सेनापति मंगल और राजकुमार बुध पहले से अस्त अवस्था में हैं. ऐसे में तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना तीन राशियों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है. इन राशियों में धन की कमी देखी जा सकती है. करियर, व्यापार की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है. घर-परिवार में तनाव-चिंता बढ़ सकती है. चोट-दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी.

कर्क राशि
तीन बड़े ग्रहों का अस्त होना कर्क राशि के चिंताजनक माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं बढ़ सकती हैं. पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण रहेगा. बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको नुकसान दे सकती है. गुस्सा और अहंकार से बचें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें.

कन्या राशि
शनि-मंगल-बुध का अस्त होना कन्या राशि वालों को भी जोखिम में डाल सकता है. निजी जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी. कामकाज से जुड़े मामलों में रुकावटें आएंगी. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलना आसान नहीं होगा. आर्थिक पक्ष भी प्रभावित हो सकता है. खर्चों को सीमित रखें और फिलहाल नए निवेश से बचना ही अच्छा विकल्प है. आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है.

मकर राशि
इसी तरह मकर राशि के लिए भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है. धन का प्रवाह धीमा पड़ सकता है. आर्थिक दबाव महसूस करेंगे. ऐसे में बड़े या जोखिम भरे फैसले लेने से बचना ही बेहतर रहेगा. चोट-दुर्घटना की संभावना भी बनती दिख रही है. स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. पार्टनर के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के प्रयास करने होंगे.

उपाय
यदि शनि-मंगल-बुध का अस्त होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है तो कुछ उपाय कर लीजिए. शनिवार को काले तिल, काले वस्त्र या सरसों के तेल का दान करें. बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और ज्योतिषविद की सलाह पर तांबे का कड़ा या छल्ला धारण करें.

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा