बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान

बीकानेर में इस जगह घर के बाहर बैठे थे 60 वर्षीय व्यक्ति, झगड़ते सांड ने ले ली जान
बीकानेर। भीनासर इलाके में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने प्रशासन को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया। 60 वर्षीय आदूराम जोशी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी वहां आपस में लड़ रहे एक आवारा सांड ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत 10 से 15 मिनट पहले ही हो चुकी थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि लापरवाह सिस्टम की देन है। उनका आरोप है कि शहर में लंबे समय से आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कभी गंभीरता से इस समस्या को नहीं लिया।

मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल जोशी ने बताया कि आदूराम जोशी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। अब परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन आवारा पशुओं को नियंत्रित करता, तो यह हादसा नहीं होता। स्थानीय निवासी श्याम पंचारिया ने भी इस घटना को नगर निगम की लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि गंगाशहर बाजार, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी ठोस कदम नहीं उठाए।

उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में भी आवारा पशु खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। केईएम रोड जैसे शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में भी कई बार सांड और गायों के झुंड सड़क पर घूमते देखे जा सकते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करने और संबंधित निगम कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा