बड़ी खबर : एसडीएम ऑफिस का रीडर 70 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

बड़ी खबर : एसडीएम ऑफिस का रीडर 70 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। जयपुर मुख्यालय की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ शहर में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां टीम ने एसडीएम ऑफिस के रीडर को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह राशि जमीन कन्वर्जन के नाम पर ली थी। एसीबी के एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया- टीम को पहले से इनपुट मिला हुआ था। गुरुवार सुबह ACB की टीम बहरोड़ पहुंची। इसके बाद निगरानी शुरू की। आरोपी रीडर ललित यादव ने एसडीएम ऑफिस पहुंचकर हाजिरी लगाई और फिर बहरोड़ में ही कुंड रोड की तरफ निकल गया। वहां पहुंचकर उसने शिकायतकर्ता से रिश्वत के 70 हजार रुपए कैश लिए। इसी दौरान वहां मौजूद एसीबी की टीम ने ललित यादव को दबोच लिया।

एसडीएम ऑफिस के रीडर ललित यादव को गिरफ्तार करने के बाद ACB टीम दोपहर में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ऑफिस पहुंची। जहां दस्तावेज संबंधी कार्रवाई की गई। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बहरोड़ जिला हॉस्पिटल भी ले जाया गया। शाम 5 बजे के करीब उसका मेडिकल कराया गया। आरोपी ललित यादव बहरोड़ के गांव गादोज (खारिया की ढाणी) का रहने वाला है। ACB की दूसरी टीम गादोज के लिए भी रवाना हुई। वहां आरोपी के घर पर भी जांच की जा रही है। एसीबी के अधिकारियों ने कहा कि जांच कार्रवाई पूरी करने के बाद मामले में विस्तार से खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के गांव सवाईसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर…

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    You Missed

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं