35 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 1 मौत, 34 घायलों में से 5 रेफर किए

35 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 1 मौत, 34 घायलों में से 5 रेफर किए

पगड़ी रस्म से लौट रहे परिवार की पिकअप का टायर फट गया। पलटने से इसमें सवार 35 लोग 35 घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान 1 की मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे 3 वाहन सवारों ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला नागौर के मूंडवा थाना इलाके के खेण फांटा का 5:30 बजे का है। सभी लोग एक रिश्तेदार के निधन पर पगड़ी रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे। पिकअप में बच्चे भी सवार थे। मूंडवा SHO सुमन बुंदेला ने बताया कि अलाय निवासी वाल्मीकि समाज के करीब 34-35 लोग एक पिकअप में सवार होकर लूणेरा गांव में पगड़ी रस्म में शामिल होने गए थे। नागौर से पहले खेण फांटा के पास टायर फटने से पिकअप बेकाबू हो कर पलट गई। सभी घायलों को मूंडवा सीएचसी और नागौर जिला अस्पताल ले जाया गया। नागौर जिला अस्पताल में पहुंचते-पहुंचते एक की मौत हो गई। जिला अस्पताल नागौर में प्रत्यक्षदर्शी रानाराम डिडेल ने बताया कि मौके पर चीख-पुकार मची थी। मैंने लोगों से मदद के लिए आगे आने को कहा। लोगों ने मदद की और अपनी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पिकअप में काफी लोग सवार थे। इनमें बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं थीं।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की