दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने रौंदा तीन दोस्तों को, दो की मौके पर मौत, होटल में खाना खाकर लौट रहे थे

दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने रौंदा तीन दोस्तों को, दो की मौके पर मौत, होटल में खाना खाकर लौट रहे थे

सुजानगढ़ (चूरू)। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब रात 11:45 बजे साधा की ढाणी के पास डूडी पेट्रोल पंप के आगे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापर निवासी तीन युवक अनुराग शर्मा (28) पुत्र सुरेश शर्मा, सुनील जाट पुत्र भंवरलाल जाट और विशाल शर्मा पुत्र विमल शर्मा मोटरसाइकिल से होटल में खाना खाकर छापर लौट रहे थे। रास्ते में वे सड़क किनारे रुके थे, तभी सुजानगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग शर्मा और सुनील जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर छापर थाने के एएसआई धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराया। घायलों को 108 एंबुलेंस और “टीम हारे का सहारा” संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से सुजानगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने अनुराग और सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल विशाल का इलाज अस्पताल में जारी है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद भागे ट्रोले को नाकाबंदी कर जब्त कर लिया गया है। रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक अनुराग और घायल विशाल छापर सरकारी अस्पताल में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत थे और दोनों विवाहित थे। मृतक सुनील जाट बेंगलुरु में ठेकेदारी का कार्य करता था और रविवार को वापसी के लिए रवाना होने वाला था। हादसे की रिपोर्ट मृतक अनुराग के परिजन धनराज शर्मा ने छापर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 37 में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी…

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग Gajlakshmi Rajyog 2026: 14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला…

    You Missed

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए पर लिव-इन में रह रहा था

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी योग! 14 मई से इन 4 राशियों के लिए शुभ और दुर्लभ संयोग

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    ड्राईफ्रूट कारोबारी की पत्नी की हत्या, मृतका का भाई बोला- उसे मारकर फंदे पर लटकाया

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर : इस जगह ट्रेन से कटने से व्यक्ति की हुई मौत

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    तलवार से बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार, धड़ से अलग हो गया सिर

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा