ट्रोले ने रौंदा तीन दोस्तों को, दो की मौके पर मौत, होटल में खाना खाकर लौट रहे थे

ट्रोले ने रौंदा तीन दोस्तों को, दो की मौके पर मौत, होटल में खाना खाकर लौट रहे थे
हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब रात 11:45 बजे साधा की ढाणी के पास डूडी पेट्रोल पंप के आगे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छापर निवासी तीन युवक अनुराग शर्मा (28) पुत्र सुरेश शर्मा, सुनील जाट पुत्र भंवरलाल जाट और विशाल शर्मा पुत्र विमल शर्मा मोटरसाइकिल से होटल में खाना खाकर छापर लौट रहे थे। रास्ते में वे सड़क किनारे रुके थे, तभी सुजानगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग शर्मा और सुनील जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर छापर थाने के एएसआई धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराया। घायलों को 108 एंबुलेंस और “टीम हारे का सहारा” संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से सुजानगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार