बीकानेर: अनियंत्रित होकर स्लिप हुई बाइक, एक की मौत, एक घायल

बीकानेर: अनियंत्रित होकर स्लिप हुई बाइक, एक की मौत, एक घायल

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के नजदीक गांव तोलियासर के पास सोमवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक मोटरसाइकिल दुर्घटना में धीरदेसर पुरोहितान निवासी 30 वर्षीय जयचंद पुत्र हड़मानाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि उनका पड़ोसी पूनमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक धीरदेसर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए।
दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जयचंद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक जयचंद का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार सुबह परिजन पीबीएम पहुंचे, जहां पुलिस हेड कांस्टेबल रामस्वरूप ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पूनमचंद को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे बीकानेर। मारपीट कर सोने की छीनने व गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला बीछवाल पुलिस…

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत खाजूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है।…

    You Missed

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोडफोड़, सोने की चैन छीनकर भागे

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर: दर्दनाक हादसा में पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बालक की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    बीकानेर ब्रेकिंग: कोर्ट परिसर में बम की सूचना के बाद मची अफरातफरी

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर

    हेड कांस्टेबल की मालगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत, 2 हिस्सों में बंटा शरीर