सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

सूर्य का होगा ‘ट्रिपल नक्षत्र परिवर्तन’, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम

Surya Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक मार्च 2026 में सूर्य देव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे, जो ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. सबसे पहले 5 मार्च यानी आज रात 1 बजे सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इसके बाद 18 मार्च की सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे. महीने के आखिर में 31 मार्च की शाम 8 बजकर 16 मिनट पर सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. मार्च में सूर्य का बार-बार नक्षत्र बदलना जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का संकेत देता है. खासतौर पर करियर, लीडरशिप, सरकारी काम और बिजनेस में तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार, टेक्नोलॉजी और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी हलचल बढ़ेगी. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है.

मेष राशि (Aries)
इस दौरान आपका आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. करियर में जो काम अटके हुए थे, वे धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार में समझदारी से लिए गए फैसले फायदे में बदल सकते हैं. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और सेहत भी ठीक बनी रहेगी. रिश्तों में समझ बेहतर होगी.

मिथुन राशि (Gemini)

आपके लिए यह समय लोगों से जुड़कर आगे बढ़ने का है. संपर्क और नेटवर्किंग से अच्छे मौके मिल सकते हैं. नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बातचीत की क्षमता से आपको फायदा मिलेगा और कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए खास रहेगा. कामकाज में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और बड़े लोगों से संपर्क बन सकते हैं. सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी प्रगति हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

तुला राशि (Libra)
आपके करियर में संतुलन और स्थिरता आने के संकेत हैं. अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो अच्छा लाभ मिल सकता है. कला, मीडिया या डिजाइन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में मधुरता आएगी और कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)
आपके लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और यात्रा से भी लाभ मिल सकता है. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य होने के योग बनेंगे और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मददगार रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)
इस समय आपकी मेहनत रंग ला सकती है. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार