बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई ये बड़ी खबर, इतनी तारीख से होगी शुरू

बीकानेर। शहर की जनता को पीने के पानी के लिए बीछवाल और शोभासर दोनों जलाशयों से रोज 145 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसे देखते हुए नहरबंदी के दौरान सुचारू आपूर्ति के लिए दोनों जलाशयों को इंदिरा गांधी नहर से पानी की आवश्यकता है। बीछवाल जलाशय में पानी की भराव क्षमता 6.2 मी. और शोभासर में 5.5 मी. है। इन दोनों जलाशयों से शहरवासियों को रोज करीब 145 एमएलडी पीने के पानी की सप्लाई होती है। वर्तमान में बीछवाल में 4 और शोभासर में 2.85 मी. पानी है। 21 मार्च से 4 अप्रैल तक आंशिक और 5 अप्रैल से 5 मई तक पूर्ण नहरबंदी रहेगी। इसे देखते हुए दोनों जलाशयों को पूरा भरने की आवश्यकता है। अभी बीछवाल जलाशय 2.2 मी. और शोभासर जलाशय 2.65 मी. खाली है। आंशिक नहरबंदी के दौरान जलाशयों को पानी मिलता रहेगा। इससे उम्मीद कि पूर्ण नहरबंदी के पहले दोनों जलाशय पूरे भर लिए जाएंगे। उसके बाद भी पूर्ण नहरबंदी के दौरान सात दिन लगातार और फिर एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। दोनों जलाशय पूरी तरह भरे हों तो करीब 18 दिन तक शहर को पानी की सप्लाई की जा सकती है। नहरबंदी को देखते हुए जिला प्रशासन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और जलदाय विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और आमजन को निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई की व्यवस्था में जुट गए हैं।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार