29 साल की उम्र में तूफानी बल्लेबाज का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट, फैन्स रह गए सन्न

29 साल की उम्र में तूफानी बल्लेबाज का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट, फैन्स रह गए सन्न

वेस्टइंडीज क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महज 29 साल की उम्र में स्टार बैटर और अपनी तूफानी बल्लेबाजी के ल‍िए मशहूर निकोलस पूरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट का अलव‍िदा कह दिया है. वो कभी वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं.

इतनी कम उम्र में र‍िटायरमेंट का फैसला कर उन्होंने फैन्स को स्तब्ध कर दिया है. पूरन ने अपने करियर में 61 वनडे मैचों में 1983 रन और 106 टी20 मैचों में 2275 रन बनाए. हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए खुद को चयन से बाहर कर लिया था और 2023 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद से वो वनडे टीम का हिस्सा भी नहीं थे.

लेकिन उनका ये फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि नवंबर 2024 में जब उन्होंने अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, तब उन्होंने कहा था कि वह 100 और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं.

निकोलस पूरन ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर अपने र‍िटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने लिखा- काफी सोच-विचार और आत्ममंथन के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. यह खेल, जिससे हम सब प्यार करते हैं, मुझे बहुत कुछ दे चुका है और आगे भी देता रहेगा. खुशियां, उद्देश्य, यादगार पल और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका…

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया