बीकानेर: भीषण गर्मी ने ली एक और जान, काम करते समय व्यक्ति की हुई मौत

बीकानेर: भीषण गर्मी ने ली एक और जान, काम करते समय व्यक्ति की हुई मौत

बीकानेर: पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। इस बीच, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रोही बिग्गा गांव में गर्मी के कारण एक दुखद घटना सामने आई है। 9 जून 2025 को दोपहर करीब 3 बजे खेत में ट्रैक्टर से काम कर रहे 58 वर्षीय मांगीलाल की गर्मी लगने से बेहोशी की हालत में मौत हो गई।

मृतक के बेटे बजरंगलाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके पिता मांगीलाल खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे थे। भीषण गर्मी और लू के कारण वह अचानक बेहोश हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत्यु का कारण गर्मी से डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक हो सकता है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बजरंगलाल की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया