मानसून की एमपी में 14 जून तक दस्तक! जानें, राजस्थान से मानसून अब सिर्फ इतना दूर, बरसेंगी राहत की बौछारें

मानसून की एमपी में 14 जून तक दस्तक! जानें, राजस्थान से मानसून अब सिर्फ इतना दूर, बरसेंगी राहत की बौछारें

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में ​दक्षिण पश्चिमी मानसून पिछले 13 दिन बाद फिर से सक्रिय होने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में आगामी 14 जून को सक्रिय हो रहे सर्कु्लेशन सिस्टम के असर से देश के पूर्वोत्तर इलाकों में ठहरा मानसून की ट्रफलाइन ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरने का अनुमान है। माना जा रहा है कि आगामी 15 जून से पहले ही मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक होने की प्रबल संभावना है। वहीं राजस्थान के कई शहरों में भी मौसम का मिजाज बदलने और भीषण लू से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। चक्रवाती हवा के कारण आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 14 जून को बनने के आसार हैं। इससे मानसून आगे बढ़ेगा। चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने के कारण मानसून फिर से सक्रिय होने व बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

राजस्थान में मानसून का इंतजार बढ़ा
राजस्थान में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की 25 जून की तय तारीख से पहले एंट्री होने का पूर्वानुमान था। लेकिन देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून ठहरा रहा जिसके कारण मध्यप्रदेश, बिहार,झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवाओं के कारण फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है और मध्यप्रदेश में एंट्री होने के बाद मानसून राजस्थान की ओर रूख करेगा। ऐसे में संभवतया 20 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून की दस्तक होने के आसार हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की