बीकानेर: दुकानदारों से ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला आया सामने, इतने बने ठगो के शिकार

बीकानेर: दुकानदारों से ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला आया सामने, इतने बने ठगो के शिकार

बीकानेर। बीकानेर के बाजारों में दुकानदारों को ठगने का एक नया और चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। दो युवक नकद लेकर फोन-पे से भुगतान करने का झांसा देकर अब तक 15 से 20 लोगों को चूना लगा चुके हैं। यह ठगी पिछले छह महीनों से चल रही थी। तीन दिन पहले एक परचून दुकान में बैठी महिला से 1500 रुपए नकद लेकर फोन-पे से लौटाने की कोशिश में दोनों युवक असफल रहे। महिला और दुकानदार को शक हुआ, जिसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। बस यहीं से पुलिस पीछे पड़ गई। घटना की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई की। एएसआई बाबूलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने 67 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेन्द्र भाट, निवासी बजरंग धोरा, पूगल रोड और अरमान निवासी बीदासर (चूरू), हाल निवासी जेबी कॉलोनी, बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

छोटी रकम, बड़ा धोखा

आरोपी आमतौर पर 900 से 3000 रुपए तक की ठगी करते थे। उनका मानना था कि इतनी छोटी रकम के लिए कोई पुलिस में रिपोर्ट नहीं करता। शुरुआत में शिकायतें नहीं आने पर इनका मन बढ़ ग। उन्होंने लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से यह गैंग पकड़ा गया। सीसीटीवी, जमीनी जानकारी और कोलायत से मिले सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को तीन दिन का वक्त लगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा बीकानेर। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में नोतपा तो 25 मई से शुरू होगा लेकिन इससे पहले ही तापमान 43 डिग्री…

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से लेकर 29 जून तक रहने…

    You Missed

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    बीकानेर: चलेगी तेज हवाएं, इतनी तारीख से शुरू होगा नौतपा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    9 साल बाद ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल, ये 4 राशियां अंधाधुंध कमाएंगी पैसा

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक प्रोजेक्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े खबर …

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    बीकानेर : इस जगह कार और ट्रक की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था