राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

राजस्थान रोडवेज बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, नया आदेश जारी

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है। इस विशेष सुविधा का लाभ करीब 8.50 लाख महिलाएं उठा सकती हैं। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस दिन राज्य की सीमा के भीतर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की साधारण बसों में महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा वातानुकूलित, वोल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि वातानुकूलित और वोल्वो बसों को छोड़कर सभी बसों में यह सुविधा लागू होगी।

राजस्थान सरकार का यह कदम महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को मान्यता देने का भी प्रतीक है। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन देशभर में उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने समाज और देश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही परिवार और समाज के लोग इस दिन महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें सम्मानित महसूस कराते हैं।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा