बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास की है। जानकारी के अनुसार पंजाब के मलोट निवासी 65 वर्षीय जीतो पत्नी सिकंदर सरसों की कटाई के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाथवाना स्टेशन के पास क्रॉसिंग के कारण ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान जीतो लघुशंका के लिए ट्रेन से नीचे उतर गई।

उसी समय अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक रोहिताश स्वामी ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण शौचालय का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था, जिसके चलते महिला को ट्रेन से नीचे उतरना पड़ा। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा