मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे को लेकर आई ये खबर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे को लेकर आई ये खबर

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 21 जून के दौरे को लेकर तैयारियां तो चल रही हैं मगर उनके आने पर अब असमंजस की स्थिति बनने लगी है। प्रशासनिक अधिकारी भी कच्चे मन से तैयारियां कर रहे हैं क्योंकि न तो अभी तक सीएमओ से आने का कन्फर्म हुआ और न ही मनाही हुई। ऐसे में प्रशासन के पास सिवाय तैयारियों के कोई विकल्प नहीं। दरअसल गजनेर लिफ्ट में स्प्रिंकलर सिस्टम् से सिंचाई का प्रोजेक्ट पूरा हो गया। उसका उदघाटन होना है। क्योंकि प्रदेशभर में ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण अभियान चल रहा है। ये काम भी पानी की बचत से जुड़ा है। मगर समस्या है कि अभियान 20 जून को खत्म हो रहा और सीएम के 21 जून को बुलाया गया है। 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस भी है। ऐसे में सीएम के कई और भी प्रोग्राम होंगे। 20 को फलौदी जाने का कार्यक्रम भी था मगर वो भी कैंसिल होने की खबर है।

ऐसे में बीकानेर में प्रशासनिक अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं मगर कार्यक्रम जब तक अधिकृत रूप से कैंसिल नहीं होता तब तक प्रशासन को पूरी तैयारी करनी है। उसी क्रम में पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट कैनाल क्षेत्र में 58336 हेक्टेयर में 272 करोड़ रुपए की लागत से स्प्रिंकलर सिस्टम सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण चक 13 एसएसएम सुपर स्पेशल माइनर पर कराने की योजना है। सभा नाल में कराने की तैयारी है। तैयारियों को लेकर बुधवार की शाम कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी नाल पहुंची। वहां पहले से सफाई चल रही थी। हेलीपैड बनाने की जरूरत इसलिए नहीं क्योंकि पास में नाल हवाई अड्‌डा है। नाल ऑनरूट है इसलिए सभा स्थल नाल और उसके आसपास ही कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। उदघाटन स्थल पर रास्ता संकरा है इसलिए सभा नाल के आसपास ही कराएंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा