इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज

इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज

सोनम रघुवंशी से शिलांग पुलिस एक के बाद एक कई राज उगलवाती जा रही है. इस बीच सोनम के घर वालों से बात करने शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में उसके घर पहुंची. बंद कमरे में सोनम की मां-पिता और भाई गोविंद से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां एक सूटकेस की जांच की. शिलांग पुलिस इंदौर में ही उस ब्लैक बैग को भी तलाश रही है जिसे लेकर सोनम राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी थी. पुलिस को आशंका है कि इस ब्लैक बैग में हत्या से जुड़ा कोई अहम सबूत हो सकता है.

ढाई घंटे से ज्यादा रही सोनम के घर पर

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर में शिलांग पुलिस की एक टीम गोविंद नगर खारचा स्थित सोनम के घर पहुंची थी. यहां सोनम की मां संगीता, पिता देवी सिंह और भाई गोविंद से पहले अलग-अलग पूछताछ की. इसके बाद सभी को एक साथ बैठाकर पूछताछ हुई. पुलिस ने घर की तलाशी भी ली. पहली मंजिल से एक सूटकेस टीम अपने साथ नीचे लेकर लाई और बहुत की बारीकी से उसकी पड़ताल की. शिलांग की पुलिस इंदौर में उस जगह भी गई जहां सोनम शिलांग से भागकर आने के बाद छुपी थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस यहां ही उस काले बैग को तलाश रही थी जो हत्या के बाद वह अपने साथ लेकर भागी थी. जानकारी के मुताबिक अभी तक उस ब्लैक बैग का कोई पता नहीं चला है.

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा…

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो जनें घायल

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

    सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा