बीकानेर: पेट्रोल पंप से लूट के फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से फरार थे इनामी बदमाश

बीकानेर: पेट्रोल पंप से लूट के फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से फरार थे इनामी बदमाश

बीकानेर। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन महीने से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थानाधिकारी संदीप पुनिया ने बताया कि मामला 12 अप्रैल का है। बदमाशों ने बिना नंबर की स्विफ्ट कार से एक ही रात में नोखा जसरासर, मैनसर, गठलियासर और लालगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लूटपाट की थी। बदमाशों ने सेल्समैन को धमकाया और मारपीट की थी। थानाधिकारी संदीप पुनिया के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पहले ही प्रेम मेघवाल, मनीष भाखर और अर्जुन कुम्हार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब फरार चल रहे अमीन खान और सनी नायक को भी पकड़ लिया गया है। अमीन खान नागौर के कायमखानियों की ढाणी अमरपुरा का रहने वाला है। सनी नायक बीकानेर के चाण्डासर का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूटपाट और डकैती के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बेहद चालाक थे। मोबाइल में सिम का इस्तेमाल नहीं करते थे। वाई-फाई से इंटरनेट लेकर सोशल मीडिया एप के जरिए एक-दूसरे से संपर्क करते थे। पुलिस ने लगातार निगरानी कर इन्हें पकड़ा है। दोनों से पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए