सड़क हादसे में घायल किसान की मौत:पिकअप की टक्कर से हुआ था घायल

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत:पिकअप की टक्कर से हुआ था घायल
सरदारशहर। सड़क हादसे में घायल हुए किसान की देर रात मौत हो गई। हादसा 3 जुलाई को हुआ था। मृतक किसान अपने भाई के साथ खेत पर काम करके घर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि घटना 3 जुलाई की है। मृतक के भाई कृष्ण कुमार जाट (32) ने बताया कि वो अपने भाई प्रेम कुमार (30) के साथ खेत में काम करने के बाद सुबह 10:30 बजे सड़क किनारे पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान मूंदीताल निवासी लक्ष्मण ने अपनी पिकअप को तेज गति से चलाते हुए प्रेम कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप भी पलट गई। गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। हिसार में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार