लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0, 20, 31 और 26 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत मात्र 19.25 रहा है. लेकिन तीसरे टेस्ट में एक बार फिर करुण नायर को मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्मिंघम में जोरदार वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने के बाद अब भारत तीसरे टेस्ट के लिए लॉर्ड्स में सिर्फ एक बदलाव करने जा रहा है. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर रहे जसप्रीत बुमराह अब प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग XI में लौटेंगे. करुण नायर को हटाने और कुलदीप यादव को शामिल करने की चर्चाएं ज़रूर हो रही थीं, लेकिन लॉर्ड्स की हरी पिच इन सभी सवालों पर विराम लगा सकती है.

केवल एक बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया
रिपोर्ट के अनुसार, करुण नायर सहित बाकी स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसका मतलब है कि टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मौजूदा टीम पर भरोसा जता रहे हैं. बुमराह की वापसी से पहले ही धारदार दिख रही भारतीय गेंदबाज़ी और खतरनाक होगी. बर्मिंघम में जहां आकाश दीप ने पहली बार टेस्ट में पांच विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज ने थकान भरे लंबे स्पेल्स में दमदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में फिफर लिया. करुण नायर की मौजूदगी पर निश्चित ही बहस जारी रहेगी. भारत के शीर्ष सात बल्लेबाजों में वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो अब तक अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. उन्होंने दो फ्लैट पिचों पर कुल 77 रन बनाए हैं और हर बार कैच आउट हुए हैं. दो बार स्लिप में, एक बार शॉर्ट कवर और एक बार कैच एंड बॉल्ड.बावजूद इसके, गंभीर ने उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया है. नायर ने लंदन पहुंचते ही वैकल्पिक नेट सेशन में हिस्सा लिया, जबकि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे सीनियर बल्लेबाज़ों ने आराम किया. नायर ने जडेजा और कुलदीप का जमकर सामना किया.

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर