बीकानेर: 11वीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

बीकानेर: 11वीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
बीकानेर। राजलदेसर के पास परसनेऊ रेलवे ट्रैक पर 11वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन शनिवार सुबह उसकी पहचान बीकानेर जिले के मोमासर निवासी गोपीराम नाई के रूप में हुई। पुलिस को दी रिपोर्ट में मनोज कुमार नाई, जो कि मृतक का बड़ा भाई है, ने बताया कि उसका छोटा भाई गोपीराम गांव में ही 11वीं कक्षा का छात्र था। 10 जुलाई को वह राजलदेसर में अपनी बुआ के घर आया था। अगले ही दिन सुबह उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम