रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित यह पर्व हर साल सावन पूर्णिमा पर आता है। वहीं, साल 2026 में यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि, ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहेगा। दरअसल, राखी के शुभ अवसर पर बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में विराजमान रहेंगे, जिससे उनका शुभ प्रभाव और भी कई गुना देखने को मिल सकता है। वहीं, गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर जातकों पर कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों की यह खास स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। करियर, व्यापार, यात्रा, रिश्ते और कारोबार में बड़ा लाभ मिलने के साथ-साथ अटके काम भी पूरे होंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों को अटके हुए कामों में बड़ी सफलता मिल सकती है। मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही सरकारी कामों में आ रही बाधाएं भी दूर होती नजर आएंगी। परिवार में कोई अपना खास वापिस आ सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कोई बड़ा लाभ आपको इस समय हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। मनचाही सफलता मिलने के साथ कई जरूरी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और करियर को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। आप कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा नाम भी कमा सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनके साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास पहले से अधिक बेहतर और सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय नए सिरे से शुरुआत करने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस काम को लेकर प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता हाथ लग सकती है। आप अपने करियर को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। निवेश के लिए नई योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

  • Related Posts

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा जयपुर। NIMS यूनिवर्सिटी के छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम