शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेंगे और 3 अक्तूबर तक यहीं रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है, क्योंकि शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे। अपनी राशि में होने के कारण शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में रहकर जातकों को शुभ परिणाम दे सकते हैं। इस दौरान करियर, यात्रा, निवेश और रिश्तों से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही पहले से अधिक आपका भौतिक सुख बढ़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं, इस समय किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। अब वह आपके सातवें भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको कई अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कला में आपकी निखार आएगा। कोई वस्तु की खरीदारी आप करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम भाव के स्वामी होने के अलावा द्वादश भाव के स्वामी भी होते हैं। अब तुला राशि में गोचर के दौरान शुक्र आपके पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। निवेश करने की योजना सफल होगी और घर-परिवार में प्रेम व सामंजस्य का माहौल रहेगा। धन लाभ के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे और रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र दशम और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। अब तुला राशि में गोचर के दौरान तीसरे भाव में ही रहेंगे। माना जाता है कि, तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला माना जा सकता है। कोई मिलने आप से आ सकता है। इस दौरान आपके प्रयास सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और तुला राशि में गोचर के दौरान द्वादश भाव में ही रहेंगे। इस दौरान आपको कई अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। उपहार मिलने के योग हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना भी बन सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा