27 शतक ठोकने वाले इस भारतीय बल्लेबाज की होगी चौथे टेस्ट में एंट्री! पिछली दो सीरीज से गौतम गंभीर ने नहीं दिया मौका

27 शतक ठोकने वाले इस भारतीय बल्लेबाज की होगी चौथे टेस्ट में एंट्री! पिछली दो सीरीज से गौतम गंभीर ने नहीं दिया मौका

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से पिछड़ गया है। इस सीरीज का अगला मुक़ाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियाम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम कई बदलाव के साथ उतार सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को इस चौथे टेस्ट में मौका मिल सकता है। अभिमन्यु ईश्वरन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) से भारतीय टेस्ट टीम के साथ हैं, लेकिन उन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट ने उनके बाद टीम में आए खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। ईश्वरन का फ़र्स्ट क्लास रिकॉर्ड बहुत शानदार है। एंडरसन -तेंदुलकर ट्रॉफी शुरू होने से पहले इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले गए थे। इस सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन ने की थी और अच्छा प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसमें दूसरे मैच में 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी शामिल थी। जिसके बाद ऐसे माना जा रहा था कि इंग्लैंड सीरीज में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। लेकिन पहले तीन मुकाबलों में उन्हें मौका नहीं मिला।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी