दर्दनाक हादसा: पिकअप और वैन में जोरदार भिड़ंत, चार महिलाओं की मौत

दर्दनाक हादसा: पिकअप और वैन में जोरदार भिड़ंत, चार महिलाओं की मौत

करौली। करौली-हिण्डौनसिटी मार्ग स्थित गुड़ला गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुड़ला गांव के समीप पिकअप-वैन की भिड़ंत में वैन में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि हादसे में 10 जनों से अधिक घायल हो गए। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करौली चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय में जांच के बाद चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक अनुभ शुभम ने बताया कि हिण्डौन के बेड़ाबनकी गांव निवासी एक परिवार के सदस्य व रिश्तेदार करौली क्षेत्र के मांची गांव में तीये की बैठक में आए थे। तीये की बैठक में शामिल होने के बाद वे वैन से बेड़ाबनकी गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही पिकअप से वैन की भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में वैन में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 जने घायल हो गए, जिनको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में गुड्डी (30) पत्नी विनोद, कमला (45) पत्नी रेवती निवासी बेड़ाबनकी, मछला (45) पत्नी जगदीश, और शकुंतला (60) पत्नी कजौड़ी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार