पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल
पाली। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सिराणा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो हिस्ट्रीशीटरों के परिवार आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह (52) पुत्र अभय सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इनमें रतिदेव सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कड़ी सुरक्षा के बीच पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार सिराणा निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत और अजयपाल सिंह राजपूत के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें वीरेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में रतिदेव सिंह (48), सूरजभान सिंह (36) पुत्र शैतान सिंह और शैतान सिंह (80) पुत्र गजेसिंह घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष के सिरोही जिले के पालड़ी एम क्षेत्र के वाड़का गांव निवासी विजय सिंह (49) पुत्र राजूसिंह और सिराणा निवासी पुष्पा कंवर (70) पत्नी दौलत सिंह राजपूत भी घायल हुईं।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा