पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

अजमेर में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2 बार के मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने पार्टी छोड़ दी है। स्वायत्त शासन विभाग (DLB) की ओर से 2 नोटिस दिए जाने से वह नाराज थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर भी आरोप लगाए। गहलोत ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा- वासुदेव देवनानी से मेरे राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हैं। इस कारण वे हमेशा से कोशिश करते हैं कि दूसरे को झुका दें, समाप्त कर दें। अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए चुनाव के समय दबाव में लेने के लिए इस प्रकार के पत्र स्वायत्त शासन विभाग से जारी करवाए हैं।

गहलोत ने कहा- चुनाव के दौरान कांग्रेस इस प्रकार के प्रश्न उठा सकती है तो जाने-अनजाने में भाजपा कठघरे में आएगी। ये देवनानी और मेरी लड़ाई है। मैं नहीं चाहता कि हम दोनों की लड़ाई के बीच में भाजपा पर किसी प्रकार का प्रश्न चिह्न बने। इसके साथ ही धर्मेंद्र गहलोत ने पार्टी से नागौर चुनाव के प्रभारी पद से मुक्त करने की बात कही। बता दें कि धर्मेंद्र गहलोत अजमेर नगर निगम में 2 बार (साल 2005 और 2015 में) मेयर रहे थे।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा