सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, अशोक गहलोत ने जताया दुख

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, अशोक गहलोत ने जताया दुख

देर रात करीब 2:20 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बालेसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सांखला (35) और उनके दोस्त दलाराम माली (30) की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य साथी कृष्णा सांखला (28) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, मुकेश सांखला अपने दोस्तों दलाराम माली, कृष्णा सांखला और मुकेश सांखला (25) पुत्र कबाराम के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। जयपुर के सोडाला श्याम नगर में एक होटल के बाहर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

अशोक गहलोत ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बालेसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बालेसर राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, राजस्थान NSUI के पूर्व महासचिव, युवा साथी श्री मुकेश सांखला का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज