राजस्थान में 26-27-28-29-30 और 31 जुलाई तक ‘ताबड़तोड़’ बारिश की आशंका, अगले 120 मिनट में यहां बरसेंगे मेघ

राजस्थान में 26-27-28-29-30 और 31 जुलाई तक ‘ताबड़तोड़’ बारिश की आशंका, अगले 120 मिनट में यहां बरसेंगे मेघ

राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान हो गया है। शनिवार अलसुबह से राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया। फिलहाल उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) तीव्र होकर अवदाब (Depression) में परिवर्तित हो चुका है। जिससे दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 26 जुलाई से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है।

यहां 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश
वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में डबल अलर्ट जारी
मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 120 मिनट में अजमेर, नागौर, टोंक, पाली जोधपुर, जिले और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज सतही हवा (30-50Kmph) आने की संभावना जताई है। उधर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, जयपुर शहर, बारां, कोटा सवाईमाधोपुर, दौसा,, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

  • Related Posts

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन September Lucky Horoscope 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना खास रहने वाला है, क्योंकि इस…

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर साइबर पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में…

    You Missed

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: हिरासत में ली 9 युवतियां और 2 युवक

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    रोडवेज बसों में अब दो दिन मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें, पढ़े ये खबर

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज

    पूर्व मेयर ने भाजपा छोड़ी, 2 पुराने मामलों में नोटिस मिलने से नाराज