6 दिन की बेटी को कमर पर बांधकर मां ने की आत्महत्या, ढाई साल की बेटी समेत 3 की मौत

6 दिन की बेटी को कमर पर बांधकर मां ने की आत्महत्या, ढाई साल की बेटी समेत 3 की मौत

सिरोही के ढिबडी गांव सोमवार सुबह ऐसी खबर के साथ जागा, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक 25 वर्षीय मां अपने दो मासूम बेटियों- ढाई साल की बच्ची और 6 दिन की नवजात के साथ कुएं में कूद गई। मासूमों की असमय मौत और एक मां का इतना दर्दभरा फैसला… हर आंख नम कर गया। परिजनों के अनुसार जमना देवी पति केवाराम रेबारी पिछले दो माह से पीहर आई थी। छह दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। रविवार रात परिवार साथ बैठकर खाना खाकर सोए थे, लेकिन सुबह जब आंख खुली तो जमना और दोनों बेटियां कहीं नजर नहीं आईं। तलाश शुरू हुई तो घर से थोड़ी दूरी पर कुएं के पास लाल चुनरी पड़ी मिली। चुनरी ने जैसे पूरे परिवार की सांसें थाम दीं। कुएं में झांककर देखा तो भीतर एक बच्ची का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी प्रवीण आचार्य के अनुसार कुएं में पानी अधिक होने से शव निकालना मुश्किल था। ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर मोटर और जनरेटर से करीब 30 फीट पानी बाहर निकाला। इसके बाद रस्सियों की मदद से तीनों शव बाहर निकाले गए। नवजात बच्ची उसकी मां की कमर से बंधी हुई थी, मां की अंतिम सांस तक साथ निभाने की दर्दनाक गवाही देती हुई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल