इस बार नहरी किसानों को मिलेगा पानी, नहर विभाग ने जारी किया रेगुलेशन

इस बार नहरी किसानों को मिलेगा पानी, नहर विभाग ने जारी किया रेगुलेशन

बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की रबी फसल 2024 के दौरान 21 नवंबर सुबह 6 बजे से 11 जनवरी 2025 प्रातः 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त और संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 21 नवंबर प्रातः 6 बजे से 29 नवंबर सायं 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 29 नवंबर सायं 6 बजे से 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 16 दिसंबर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।16 दिसंबर सायं 6 बजे से 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा। 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 2 जनवरी सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग,क रहेगा तथा 2 जनवरी सायं 6 बजे से 11 जनवरी प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा। आमतौर पर सर्दी के दिनों में किसानों को पानी की जरूरत कम होती है, तब नहर से भी पानी की खपत कम रहती है। ऐसे में पानी की उपलब्धता रहती है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया