नेशनल हाईवे पर आज से सस्ता सफर, टोल अब मात्र इतने रुपए; ऐसे समझें फायदे का गणित

नेशनल हाईवे पर आज से सस्ता सफर, टोल अब मात्र इतने रुपए; ऐसे समझें फायदे का गणित

जयपुर। पंद्रह अगस्त यानी आज से निजी कार चालकों को नेशनल हाईवे पर बड़ी राहत मिलेगी। केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुरूप 3000 हजार रुपए के फास्टैग पास की सुविधा शुरू हो गई है। एक बार तीन हजार रुपए का फास्टैग पास बनवाने पर एक साल के अंदर 200 बार टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलेगी। यानी अब आप मात्र 15 रुपए में ही एक बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।

राजस्थान में नेशनल हाईवे पर वर्तमान में 166 से ज्यादा टोल प्लाजा हैं, जिन पर यह सुविधा मिलेगी। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ निजी कारों को ही दी गई है। यदि आप एक साल से कम समय में ही 200 बार टोल क्रॉस कर जाते हैं और तो आप फिर से तीन हजार रुपए का रिचार्ज करवा कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इस सुविधा के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल पर राजमार्ग ऐप पर जाकर वार्षिक पास बनवाया जा सकता है।

ऐसे समझें फायदे का गणित
यदि वार्षिक फास्टैग पास की सुविधा ली है तो जयपुर से दिल्ली के बीच अब मात्र 45 रुपए का ही टोल लगेगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई कार चालक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली जाता है तो सबसे पहले उसका टोल बगराना में एक्सप्रेस-वे पर एंट्री लेने पर लगेगा, इसके बाद सोहना में एग्जिट करने पर टोल लगेगा। तीसरा टोल प्लाजा सोहना और गुरुग्राम के बीच बना हुआ है। इस तरह 15 रुपए के हिसाब से तीनों टोल पर कुल मिलाकर 45 रुपए टोल के लगेंगे। अभी निजी कार चालकों को इस रूट पर 685 रुपए टोल के देने पड़ते थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार